Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने तारणपुर में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत तारणपुर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा महात्मा गांधी नरेगा में तारणपुर में कार्य नहीं चलने एवं रोजगार उपलब्ध नहीं करवाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तीन दिवस में रोजगार मांगने वालों को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही विकास अधिकारी को कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।
जनसुनवाई के दौरान लोगों द्वारा 11 केवी बिजली लाइन के तार झूलते होने एवं नीचे होने की शिकायत पर निगम के अभियंता को समुचित कार्रवाई करने के लिए पाबंद किया। इसी प्रकार अनियाला में रास्ते पर पत्थर डालकर रास्ता अवरूद्ध करने के परिवाद में विकास अधिकारी एवं एसडीएम को त्वरित कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की 31 स्वीकृतियों में दो को प्रथम किस्त नहीं दिए जाने पर तुरंत ग्राम विकास अधिकारी को इसे जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों को आवास योजना के कार्य समय पर पूरे करवाने का आग्रह किया। इसी प्रकार फसल कटाई प्रयोग, फसल खराबे के संबंध में किसानों को जागरूक किया तथा क्लेम रिपोर्ट के संबंध में तहसीलदार को निर्देशित किया।

Collector conducted public hearingTaranpur Bonli
जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ग्रामवासी पूरी तरह जागरूक रहें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।
डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी और दस्तावेज की जांचकर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है अथवा रास्ता अवरूद्ध किया है तो उसके विरूद्ध धारा 91 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
गुटखा, बीडी, जर्दा, शराब एवं दुर्व्यसनों से बचने की दी सलाह: जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से आग्रह किया अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। बीडी, गुटखा, जर्दा, शराब एवं अन्य दुर्व्यसनों से बचने की सलाह दी। साथ ही बच्चों की मोबाइल की लत से बचाने का आग्रह किया। इस पर ग्रामीणों ने हाथ खडे कर संकल्प भी जताया। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम मलारना डूंगर मनाज वर्मा, तहसीलदार, विकास अधिकारी सुशीला, सरपंच सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !