Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर वापस लौटे सेल्फ एडवोकेट

मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित मुस्कान विशेष विद्यालय के दिव्यांग सेल्फ एडवोकेट्स का 8 सदस्यीय दल दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेकर आज वापस सवाई माधोपुर पहुंचा। संस्था सचिव अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश के नागदा में दिव्यांग सेल्फ एडवोकेट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन आयेाजित हुआ था।

Self advocate returned participating National session

परिवार एवं साफी के इस आयोजन में देशभर से आये दिव्यांगो ने अपने अपने जिले का प्रतिनिधित्व कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. थावरचन्द गहलोत को अपने अधिकार एवं मांगो से अवगत कराया। अधिवेशन के दौरान ही साफी के चुनाव सम्पन्न कराये गये, जिसमें सभी दिव्यांगजनो ने वोट का अधिकार जताते हुए मतदान किया और अपनी फोरम की नवीन राष्ट्री कार्यकरणी का गठन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी दिव्यांगजनो को उज्जैन महाकलेश्वर मन्दिर का भ्रमण कराया गया। दर्शन के उपरान्त उज्जेन में बने भारत के पहले दिव्यांग पार्क का भ्रमण कराकर उनके अधिकारों एवं सुबिधाओ पर चर्चा हुई। दो दिवसीय अधिवेशन में केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गहलोत ने दिव्यांजनो के अधिकार एवं उनकी मांगो को गोर से सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुस्कान विशेष विद्यालय की ओर से सेल्फ एडवोकेट युवराज सिंह, रवि सुनार, सन्नी, अनीता एवं कोमल ने सवाई माधोपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ मेंटर शादाब खान, शिमला मीणा एंव परिवार के पंजीकृत सदस्य अरविन्द सिंह चौहान ने भी अपने विशेष बच्चों के अधिकारो पर कई सुझाव दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !