Thursday , 22 October 2026
Breaking News

रीट परीक्षा तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज बुधवार को जिला स्तरीय अधिकारियों, सभी एसडीएम, तहसीलदार और ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक लेकर रीट परीक्षा के आयोजन एवं इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के सभी बिन्दुओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।

 

कलेक्टर ने कहा कि रीट परीक्षा के सेंटर केवल सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में हैं लेकिन अन्य सभी उपखंड अधिकारियों और उनकी टीम को भी पूर्ण अलर्ट पर रहना है क्योंकि उनके उपखंड से भी दूसरे उपखंड या जिलों में अभ्यर्थी परीक्षा देने जाएंगे, दूसरे उपखंडों, जिलों के अभ्यर्थी उनके क्षेत्र से गुजरेंगे।

 

इस हिसाब से वे यातायात व्यवस्था, रेलवे स्टेशन पर सुविधा, कस्बे का ट्रैफिक, कानून व्यवस्था व अन्य बिन्दुओं की पूरी तैयारी कर लें। सवाई माधोपुर में 23 और गंगापुर सिटी में 16 परीक्षा केन्द्र हैं। जिले में दोनों पारियों में 13083-13083 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सवाई माधोपुर में 7274 एवं गंगापुर में 5809 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

 

सवाई माधोपुर में 6 स्थानों चक चैनपुरा, खैरदा, भैंरो दरवाजा, रेलवे स्टेशन और दोनों बस स्टैंड पर हैल्प डेस्क कार्यरत रहेगी जिसमें महिला कार्मिक भी होगी तथा पुलिस जवान भी रहेंगे। इस हैल्प डेस्क में शहर के सभी परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन दर्शित रहेगी ताकि अभ्यर्थी उस हिसाब से अपने सेंटर तक आसानी से पहुंचे। यहॉं पर्याप्त संख्या में ऑटो/मिनी बस की व्यवस्था रहेगी।

 

25 मेरिज गार्डन, होटल, धर्मशाला चिन्हित किये गये हैं, जिनमें 2500 अभ्यर्थी रूक सकेंगे। इनमें से 4 स्थान महिला अभ्यर्थी और उनके परिजन के लिये रिजर्व हैं। इनकी सूची , लोकेशन और कॉन्टेक्ट नम्बर भी हैल्प डेस्क पर प्रदर्शित रहेंगे। हैल्प डेस्क पर पेयजल, बैठने के लिये कुर्सी, छाया व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

Collector gave instructions to officials regarding reet exam preparations in sawai madhopur

परीक्षार्थियों को लाने- ले जाने के लिए बसों की व्यवस्थाओं के लिए अस्थायी बस स्टैंड तैयार किये जा रहे हैं ताकि शहर में जाम न लगे। अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने या वापस बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिये टैंपो चालक अधिकतम 10 रूपये किराया ले सकेंगे। शहर की तीनों इन्द्रा रसोई परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों के लिये भोजन के 500-500 अतिरिक्त पैकेट तैयार रखेंगे ।

 

इसी प्रकार गंगापुर सिटी में विभिन्न स्थानों पर हैल्प डेस्क कार्यरत रहेगी। यहॉं भी धर्मशाला, मैरिज गार्डन अभ्यर्थियों के लिये बुक किये गये हैं जिनमें से 3 महिलाओं के लिये रिजर्व हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 2 वॉलंटियर्स विद बाइक तैनात रहेंगे। किसी गफलत के चलते कोई अभ्यर्थी दूसरे परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाये तो ये वॉलंटियर्स उसको न्यूनतम समय में उसके परीक्षा केन्द्र तक पहुंचायेंगे।

 

जिला कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति में जाम की नौबत न आने दी जाये। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे परीक्षा के दिन बेवजह घरों से न निकलें। इससे ट्रैफिक सुचारू रहेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि परीक्षा को पूर्ण दक्षता के साथ सम्पन्न करवायें। होटल, धर्मशालाआ संचालकों से निरन्तर सम्पर्क में रहें, निरीक्षण करते रहें।

 

उन्होंने परीक्षार्थियों के आने- जाने तथा परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त बसों एवं वाहनों की व्यवस्था के निर्देश दिए। परीक्षा व उससे पूर्व पुलिस पूर्ण चौकस रहेगी। पुलिस और प्रशासन के फ्लांइग स्कॉवड निरंतर चौकसी रखेंगे। पेपर को परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण सुरक्षा के साथ पहुंचाने और पुनः कलेक्शन के लिये पेपर कॉर्डिनेटर के साथ पर्याप्त पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सिटी बस, टैम्पों, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक निर्धारेत रेट से अधिक वसूले तो तत्काल कार्रवाई करें।

 

इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करें तो कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा को निर्देश दिये कि दोनों शहरों में विशेष टीमें गठित कर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और इसके आसपास, परीक्षा केन्द्रों के पास, मुख्य बाजारों में रेस्टारेंट, ढाबा, रेहडी से खाद्य पदार्थों के सैम्पल लें। कलेक्टर ने परीक्षा के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने बताया कि इस परीक्षा के सफल व सुचारू संचालन के लिए गठित सभी कंट्रोल रूम पूर्ण सजगता से संचालित करें। बैठक में सभी उपखंड अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !