Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कलेक्टर ने केन्द्रीय बस स्टैंड का किया निरीक्षण

केन्द्रीय बस स्टैंड परिसर में यात्रियों और स्टाफ की सुविधा के लिए बनाये गए सामुदायिक शौचालय का जल्द लोकार्पण होगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। नगरपरिषद ने यह सामुदायिक शौचालय बनवाया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ई-मित्र प्लस मशीन के पास बोर्ड या फ्लैक्स न लगे होने पर नाराजगी जताई। इस बोर्ड पर यह जानकारी अंकित होती है कि इस मल्टी परपज मशीन का उपयोग कैसे करें, कौन-कौन सी सेवा उपलब्ध है। उन्होंने सम्बंधित ऑपरेटर को मशीन के पास ही बैठने और बोर्ड पर स्वयं का मोबाइल नंबर भी अंकित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बस यात्रियों, स्टाफ द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की, सवाईमाधोपुर आगार द्वारा संचालित सभी 36 बसों के रूट चार्ट, आमदनी, ड्यूटी व्यवस्था और रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टिकट विंडो और इंक्वायरी विंडों का भी निरीक्षण किया तथा टॉवर पर हैलोजन लगाने के निर्देश दिये। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कलेक्टर ने यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य कर रही वृद्ध महिला के बैठने के लिए कुर्सी, टेबल लगाने के भी निर्देश दिये।

Collector inspected the central bus stand in sawai madhopur

कलेक्टर ने मैनेजर (ऑपरेशन) कुलदीप सिंह को निर्देश दिये कि संदिग्ध लोगों और सामान पर नजर रखें, कोई आशंका लगे तो पुलिस को सूचना दें, रात्रि को स्टैंड पर खड़ी बसों की नियमित चैकिंग करे, कोई अनाधिकृत व्यक्ति इनमें प्रवेश न करें। महिला और बच्चों की सुरक्षा में पूर्ण चौकस रहें तथा कंडक्टर और चालकों को भी इस बाबत सेंसिटाइज करें, उनका वर्दी में रहना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अलग- अलग एंट्री और एक्ज्टि गेट की व्यवस्था करने, नवनिर्मित गेट पर रैम्प बनवाकर इसे चालू करवाने और यात्रियों के बस स्टैंड पर बैठने के लिये अतिरिक्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !