Thursday , 22 October 2026
Breaking News

समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को अप्रैल माह तक पूरा करें, जिससे आमजन को मिल सके पानी 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्यों को अप्रैल माह तक पूर्ण करें जिससे इन कार्यों का लाभ ग्रीष्म ऋतु में आमजन को मिल सके एवं उन्हें किसी भी तरह की पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। डॉ. समित मंगलवार को वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंताओं के साथ समर कंटीन्जेंसी प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शन की वजह से जो वाटर सप्लाई बाधित हो रही है उन्हें हटाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।
पेयजल की सप्लाई के दौरान फील्ड में जाकर संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता नियमित रूप से दौरा किया जाना सुनिश्चित करें। ग्रीष्म काल में पेयजल से संबंधित किसी भी तरह की किल्लत नहीं आए, इसके लिए स्वीकृत कार्यों का धरातल पर अधिकारियों द्वारा निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जाना सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि  राइजिंग मेन लाइन से जिन व्यक्तियों द्वारा अवैध कनेक्शन ले रखे हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। शासन सचिव ने कहा कि टैंकर्स के माध्यम से जो प्रतिदिन पेयजल की सप्लाई की जा रही है उसकी अच्छी तरह से मॉनिटरिंग की जाए साथ में इसमें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Complete the works approved under summer contingency by the month of April, so that the common people can get water
सभी टैंकर्स पर जीपीएस लगा होना चाहिए साथ में इनका ग्राउंड लेवल पर अच्छी तरह से  मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि किसी कारण से अभी तक जो खुदे हुए नलकूप एवं हेड पंप चालू नहीं हो पाए हैं उन्हें चालू करवाने के लिए आवश्यक कार्य कीये जाए। उन्होंने हैण्ड पंप निर्माण की स्थिति की प्रगति के बारे में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शासन सचिव ने कहा कि नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का नियत समय पर समाधान किया जाए  साथ ही ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल शुद्धिकरण एवं पेयजल के गुणवत्ता की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली कनेक्शन के कारण जो नलकूप अभी तक चालू नहीं हुए हैं उन्हें चालू करवाने के लिए विद्युत विभाग जिला प्रशासन के अधिकारियों से समन्वय कर चालू कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई आवश्यक स्वीकृति अभी तक जारी नहीं की गई है तो उसका प्रकरण बनाकर विभाग को भेजा जाए। वीडियो कॉन्फेंस में उप शासन सचिव शंकर लाल सैनी, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) के.डी गुप्ता, मुख्य अभियंता (शहरी) राकेश लुहाड़िया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !