नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि लाखों भारतीय आयरन लेडी, इंदिरा गांधी, के जीवन से हमेशा प्रेरणा पाते रहेंगे, जो नरम रुख़, साहस और दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक थीं। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि आज, राष्ट्र अदम्य साहसी इंदिरा गांधी को याद करता है और उनकी शहादत की 41वीं वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
जयराम रमेश ने इंदिरा गांधी की पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि वो असाधारण साहस, दृढ़ता और लचीलेपन की धनी थीं। 13 अगस्त, 1977 की बरसात में वो पहले कार, फिर जीप और फिर ट्रैक्टर और हाथी पर सवार होकर बिहार के दूरदराज के इलाके में बेलछी गांव पहुंची थीं। 27 मई, 1977 को हुआ बेलछी ह*त्याकां*ड बिहार में काफी सुर्खियों में रहा था, जिसमें पिछड़ी जाति के कई लोगों की ह*त्या कर दी गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
