नई दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ध*माके पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार वि*स्फोट की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हा*दसे में कई निर्दोष लोगों की मृ*त्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दु:ख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के करीब सोमवार शाम को एक कार में ब्ला*स्ट हुआ है। इस ब्ला*स्ट के बाद आस-पास की कई गाड़ियाँ इसकी चपे*ट में आ गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
