Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे की वजह को लेकर विपक्ष तमाम तरह के सवाल उठा रहा है। इस पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भी प्रतिक्रिया आई है। धनखड़ के इस्तीफे को लेकर किए गए सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि इससे हमारा कुछ लेना-देना नहीं है…सरकार जाने और वो (जगदीप धनखड़) ही जाने…क्योंकि ये उनकी और सरकार की इच्छा है। हमारा इससे कोई वास्ता नहीं है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने धनखड़ के इस्तीफे पर सवाल उठाया है।

 

Congress President Mallikarjun Kharge reaction on Jagdeep Dhankhar's resignation

 

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि धनखड़ ने इस्तीफे की वजह अपनी सेहत बताई है, जिसका मान रखना चाहिए, लेकिन सच्चाई ये भी है कि उनके इस्तीफे के पीछे और गहरे कारण हैं। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा कि मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूँ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !