Wednesday , 21 May 2025
Breaking News

विधानसभा चुनाव की घोषणा के दिन कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच कांग्रेस ने दोनों राज्यों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी और भट्टी विक्रमार्क मल्लू को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

Congress took a big decision on the day of announcement of assembly elections

 

 

वहीं कांग्रेस ने मुंबई और कोंकण के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जी परमेश्वर को जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने महाराष्ट्र के विदर्भ (अमरावती और नागपुर) के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

 

 

 

कांग्रेस ने पश्चिम महाराष्ट्र के लिए टी.एस. सिंहदेव और एमबी पाटिल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने उत्तरी महाराष्ट्र की जिम्मेदारी डी. अनसूया सीताक्का और सैयद नासिर हुसैन की दी है। इसके अलावा मराठवाड़ा के लिए कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है।

महाराष्ट्र और झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव:

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं झारखंड में दो चरण में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Former BJP MP Uday Singh became the national president of Jan Suraaj Party

इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह

नई दिल्ली: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को घोषणा की कि …

Birde bhopal Mantown Police Sawai Madhopur News 20 May 25

25 फ*र्जी शादियां कर लोगों को लू*टने वाली दुल्हन गिर*फ्तार

25 फ*र्जी शादियां कर लोगों को लू*टने वाली दुल्हन गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मानटाउन …

India import goods Bangladesh port News 18 May 24

भारत ने बांग्लादेश से इन सामानों के बंदरगाह से आयात पर लगाई रोक

नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों और प्रोसेस्ड फूड आइटम जैसे …

ISRO mission failed in the third stage

इसरो का कौन-सा मिशन तीसरे चरण में हुआ असफल?

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को …

fire in building near Charminar in Hyderabad

हैदराबाद में चारमीनार के पास इमारत में आग लगने से 17 की मौ*त

हैदराबाद: हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस नामक एक इमारत में आग लगने की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !