भारत मे पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,953 नए मामले दर्ज किए जो 111 दिनों में एक ही दिन में आए सर्वाधिक मामले है। इसके साथ ही देश मे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि 10 वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। देश मे अब भी 2,88,394 लोग संक्रमित है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.49 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीज की दर गिरकर 96.12 प्रतिशत रह गई है।

सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ो के अनुसार एक दिन में आए 40,953 नए मामले पिछले 111 दिनों से सर्वाधिक है, जबकि 188 और लोगों के जान गवांने से मृतकों की संख्या 1,59,558 हो गई है। आंकड़ो के मुताबिक 1,11,07,332 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके है जबकि मृतक दर 1.38 प्रतिशत है। (सोर्स-भाषा)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया