स्विट्जरलैंड: नए साल की पूर्व संध्या पर स्विट्जरलैंड के एक बार में आग लगने से करीब 40 लोगों की मौ*त हो गई और 115 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 60 लोगों का इलाज सियोन अस्पताल में चल रहा है जबकि अन्य का इलाज दूसरे अस्पतालों में हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना दक्षिण-पश्चिम स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में स्थित ‘ले कॉन्स्टेलेशन बार’ की है, जहां जश्न मनाने के लिए लोग आए हुए थे। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने कहा है कि यह आग उन सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, जिनका देश ने सामना किया है। अब तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि घटना के कुछ चश्मदीदों का मानना है कि शैंपेन की बोतल के ऊपर लगी जन्मदिन की मोमबत्तियों से छत में आग लगी। वहीं, पत्रकारों के सवाल पर अटॉर्नी जनरल बीट्रिस पिलोड ने इन दावों से इनकार कर दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
