Saturday , 7 March 2026
Breaking News

क्रिकेटर रिद्धिमान साहा ने किया संन्यास का ऐलान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। रिद्धिमान साहा ने एक एक्स पोस्ट के जरिए सन्यास का ऐलान किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। रिटायर होने से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए, बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर मैं गौरवान्वित हूँ।

Cricketer Wriddhiman Saha announced his retirement

आइए इस सीजन को यादगार बनाएँ। रिद्धिमान साहा पिछले लंबे समय से बंगाल रणजी टीम में विकेट कीपर की भूमिका निभा रहे हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैचों में 1353 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने नौ वनडे मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके 41 रन हैं।

साहा ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में और आखिरी वनडे मैच 2014 में खेला था। इसके अलावा वे आईपीएल में पांच टीमों- कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का हिस्सा भी रह चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !