Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

देश में सबसे खराब दिल्ली की हवा

नई दिल्ली: आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मौजूद आंकड़ों के अनुसार सुबह 6 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर या बहुत खराब की श्रेणी में दर्ज किया गया है।

air pollution news update in delhi 04 Nov 24

सोमवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाके की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। आनंद विहार में सुबह के 6 बजे एक्यूआई 432 दर्ज किया गया है। यह हवा की गुणवत्ता का गंभीर स्तर है। इसके अलावा अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, द्वारका, न्यू मोती बाग, पटपड़गंज,पंजाबी बाग, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर में भी एक्यूआई 400 के पार ही रहा। इन इलाकों के अलावा दिल्ली की अधिकतर जगहों पर एक्यूआई का स्तर 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया है।

यह हवा की गुणवत्ता का बहुत खराब स्तर माना जाता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली की हवा में प्रदूषण की बड़ी वजह पीएम 2.0 कण हैं। दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ-साथ यमुना नदी में भी प्रदूषण देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से होकर गुजरने वाली यमुना नदी में झाग की मोटी परत बनी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !