जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन सड़क से फिसलकर नाले में गिर गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौ*त हो गई है। वहीं 15 अन्य जवान घायल हैं।
यह घटना करीब सुबह साढ़े दस बजे कदवा इलाके में उस समय हुई जब 187वीं बटालियन के यह जवान बसंतगढ़ से एक ऑपरेशन से लौट रहे थे।इस वाहन में 23 लोग सवार थे। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हा*दसे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दुख व्यक्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
