Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सीआरपीएफ के सबइंस्पेक्टर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान के जोधपुर पालड़ी खिंचियान स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के प्रशिक्षण केंद्र पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने कल शुक्रवार की रात्रि अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

 

 

इस दौरान सीआरपीएफ के सहायक कमांडेट चंदन कुमार ने मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, माना जा रहा है कि वो किसी मानसिक तनाव से गुजर रहे हों।

 

 

रस्सी से बने फंदे से लगाई फांसी :-

 

पुलिस सूत्रों अनुसार चूरू जिले के राजगढ़ के धनाव निवासी विकास कुमार को गत शुक्रवार की शाम को ​​प्रशिक्षण अधिकारी जीडी गौरव मनाली ने फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। लेकिन जब प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा कई बार फोन करने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ तो 3 अन्य कर्मियों को वहां भेजा गया।

 

CRPF sub-inspector committed suicide by hanging, was posted at training center Jodhpur

 

लेकिन जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो विकास कुमार के कमरे का गेट लॉक था। जिसे बाद में कर्मियों द्वारा तोड़ा गया तो विकास कुमार अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर झूलता हुआ मिला। जिसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उसके रिश्तेदार भतीजे एडवोकेट दिनेश कुमार को इसकी इत्तिला दी और मौके पर बुलाया।

 

 

उनकी उपस्थिति में शव को उतारवाकर एमजीएच में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। लेकिन मौके से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एमजीएच अस्पताल में आज शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !