श्रीलंका में दित्वाह साइक्लोन की तबाही, 123 लोगों की मौ*त
श्रीलंका: श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह के कारण भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 123 लोगों की मौ*त हो चुकी है। वहीँ 130 लोग अभी लापता हैं। यह जानकारी श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने शनिवार को दी।
डीएमसी के डायरेक्टर जनरल संपत कोटुवेगोडा ने कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। उनके अनुसार एक हफ्ते तक हुई भारी बारिश में लोगों के घर तबाह हो गए, जिसके बाद लगभग 43,995 लोगों को सरकारी सेंटर्स में शिफ्ट किया गया है। कोटुवेगोडा ने कोलंबो में पत्रकारों से कहा कि सेना की मदद से राहत अभियान चल रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
