नई दिल्ली: अरब सागर में चक्रवात ‘शक्ति’ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगर यह तूफान अपना रुख मोड़ता है तो यह गुजरात की ओर बढ़ सकता है। जिससे राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार शुक्रवार (4 अक्टूबर) सुबह 08:30 बजे यह चक्रवात गुजरात के द्वारका से लगभग 470 किलोमीटर पश्चिम, जबकि नलिया से 470 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में मौजूद था।
मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पिछले छह घंटे में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में गुजरात में करीब 124 जगहों पर हल्की से भारी बारिश हुई है। सौराष्ट्र और कच्छ में मानसून सक्रिय रहा। जूनागढ़ और सुरेंद्रनगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
