Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पीएम मोदी को साइप्रस ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सोमवार को साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III’ से सम्मानित किया है। सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, वहां की सरकार और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सम्मान के लिए आपका, साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का हृदय से हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त करता हूं।

Cyprus gives highest civilian honour to PM Narendra Modi

यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है। यह उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा का सम्मान है। मैं ये सम्मान भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय साइप्रस के दौरे पर हैं। इस दौरे के बाद वह कनाडा में होने वाले जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !