गुजरात के भावनगर में एक दलित महिला की चार लोगों ने लोहे की पाइप से पीट-पीट कर मार डाला। इन चार में से दो लोग वहीं थे, जिन्होंने तीन साल पहले इसी महिला के बेटे के साथ मारपीट की थी। मिली जानकारी के अनुसार बेटे के साथ मारपीट के बाद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में समझौते की पेशकश लेकर ये लोग महिला के पास पहुंचे थे। हालांकि महिला ने समझौता करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने पीट-पीट कर उसको मार डाला। मामले में पुलिस का कहना है कि ह*त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और सोमवार को इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तार भी किया गया है। मरने से पहले गीता ने बयान दर्ज करा दिया था। इस केस में बोरतालाव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

जिसके अनुसार 45 वर्षीय गीता मारू रविवार की शाम बीड़ी खरीदने के लिए दुकान पर गई थीं। तभी शैलेष कोली, उसका दोस्त रोहन कोली और दो अन्य शख्स वहां पहुंच गए। इन चारों ने गीता को गालियां देनी शुरू कर दी। इसी दौरान शैलेष और रोहन ने तीन साल पहले महिला के बेटे गौतम द्वरा दर्ज कराए गए मामले में समझौता करने की बात उससे कही। पुलिस ने मरने से पहले गीता का बयान दर्ज कर लिया था, उसी आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें गीता ने समझौता न करने की बात बताई, जिसके बाद चारों ने लोहे की पाइप से उसे मारना शुरू कर दिया। 2020 में गीता के बेटे पर आरोपियों ने हमला किया था। इस हमले के बाद गीता को उसके पति लाखू और बेटी अंजली तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भावनगर के एसपी हर्शद पटेल ने बताया कि उपचार के दौरान गीता की हालत ठीक थी और इसी दौरान उसका बयान दर्ज कराया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया