Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा माई प्रीशियस डाॅटर सेल्फी प्रतियोगिता

सवाई माधोपुर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से माई प्रीशियस डाॅटर सेल्फी प्रतियोगिया के विजेताओं को गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतियोगिता की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी गई थी जिसका आमजन में काफी क्रेज देखने को मिला।

Daughters are Precious Selfie Contest Department of Medicine and Health organized Sawai Madhopur International women day
चयनित सेल्फी को गुरूवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग की ओर से जिला कलेक्टर व जन प्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। सेल्फी में सभी को अपनी रचनात्मता दिखानी थी, ओवरआॅल एपीयरेंस, ऐंगल, एक्सप्रेशंस और क्रिएटिविटी के आधार पर जिला स्तर पर जजों के पैनल के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ एंट्री का चयन किया गया है। कांटेस्ट में माता पिता ने अपनी बेटी अथवा बेटी अपने माता पिता के साथ सेल्फी खींच के विभाग को भिजवाई थी। कांटेस्ट में विभाग को सवाई माधोपुर, उदयपुर, चित्तोडगढ, भीलवाडा, जालौर, चूरू, झुंझुनू, अजमेर, जयपुर, नैनीताल, दिल्ली, पिथौरागढ, जम्मू, पुणे, बूंदी, बारां हैदराबाद, भरतपुर, अलवर, हरिद्वार, बैंगलोर, लखनउ ही नही बल्कि विदेशों से जापान, कनाडा, अमेंरिका, दुबई से भी सेल्फी प्राप्त हुई थीं। विभाग को भेजे जानी वाली सेल्फी के अधिकार व विजेता के चयन संबंधी समस्त अधिकार विभाग के पास सुरक्षित रहेंगे और जजों का निर्णय ही अंतिम होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.टी.आर. मीना ने विजेताओं की घोषणा करते हुए बताया कि प्राप्त हुई एंट्रीज में से सर्वश्रेष्ठ 12 का चयन किया गया है। प्रथम रहीं जुनीता पाॅल दिल्ली से, द्वितीय स्थान पर आरती शर्मा सवाई माधोपुर से, तृतीय स्थान पर रहे डाॅ.नीरज अरोडा सवाई माधोपुर से। इन तीन सहित सर्वश्रेष्ठ 12 में स्थान प्राप्त किया सुमन राठौड दुबई से, नेहा गुप्ता दिल्ली से, वीना सवाई माधोपुर से, मनीष सवाई माधोपुर से, हेमलता मलारा नैनीताल से, अमुक्ता जयपुर से, सुमन माथुर अजमेर से, लक्ष्मीकांत गर्ग सवाई माधोपुर से, प्रेरणा कपूर अमेरिका ने सभी प्रतिभागियों ने हमारी इस प्रतियोगिता को बहुत प्यार दिया और बढ चढ कर हिस्सा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !