Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कुएं में मिला 12वीं की छात्रा का शव, रे*प के बाद ह*त्या का आरोप

राजस्थान में महिला अत्याचार चरम पर है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार, दु*ष्कर्म  की घटनाएं सामने आती रहती है। अभी राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ रे*प कर तंदूर में जलाकर ह*त्या करने का मामला शांत नहीं हुआ था की उससे पहले ही राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

 

 

जहां बीते दिनों एक नाबालिग स्कूल की छात्रा को अगवा कर रे*प कर कुएं में फेंक दिया गया। यह मामला राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले का बौंली का है। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार रेप करने के बाद नाबालिग की ह*त्या कर दी गई। इतना ही नहीं राज छुपाने के दर से पीड़िता का शव कुएं में फेंक दिया गया।

 

 

Dead body of 12 student found in well, murdered after rape in bonli sawai madhopur

 

 

सवाई माधोपुर जिले की इस घटना को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भयावह और निंदनीय बताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, “राजस्थान में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर कांग्रेस जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च कर योजनाओं के झूठे बखान वाले अपनी फोटो लगे बड़े-बड़े विज्ञापन छपवा रही है।” वसुंधरा राजे ने कहा कि “उसी अखबार में अंदर के पन्ने बेटियों की चीखों से भरे मिल रहे हैं।”

 

 

 

कब मिलेगी बेटियों को सुरक्षा – पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि, “यदि थोड़ी भी नैतिकता है तो अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद करो और बताओ कि आखिर ‘कब होगा न्याय’? कब मिलेगी बेटियों को सुरक्षा?”

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, एएसपी सीताराम प्रजापत सहित कई थानाधिकारी एवं मलारना SDM किशन मुरारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद श*व को पोस्टमार्टम के लिए बौंली लाने की तैयारी की जा रही थी। जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया और श*व को अपने कब्जे में लेकर मौके से लगभग 1 किलोमीटर दूर राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर ले गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से समझाइश की लेकिन 7 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम का विरोध किया। इस दौरान कई भाजपा नेता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !