नई दिल्ली: दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से हुए हा*दसे में म*रने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। यह हा*दसा मथुरा के बलदेव इलाके में मंगलवार सुबह तकरीबन 4:30 बजे हुआ। इसमें आठ बसें और तीन छोटे वाहन आपस में टकराए थे। इससे पहले इसमें चार लोगों की मौ*त की बात कही गई थी।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आठ बसों और तीन छोटे वाहनों के टकराने से आग लग गई थी, उसमें जो श*व मिले थे उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया था, कुछ को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि जो मलबा और अन्य अवशेष वहां से मिले, उन्हें मॉर्चुरी में भेजा गया था। डॉक्टरों ने इसका परीक्षण किया। परीक्षण के बाद 13 मौ*तों की पुष्टि हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन श*वों की पहचान हो गई है, बाकी के जले हुए या अधजले श*वों की पहचान डीएनए के जरिए होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
