नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के राज निवास जाकर उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज निवास दिल्ली के एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। राज निवास की सोशल मीडिया पोस्ट में फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सम्माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदरणीय मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा स्वीकार किया है।
उपराज्यपाल ने आतिशी से कहा कि नई सरकार के गठन तक वो पद पर बनी रहें। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 8 फरवरी को घोषित हुए थे। इन नतीजों में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। जबकि कांग्रेस पार्टी इस बार एक भी सीट नहीं जीत पाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
