Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सरकार के पहले बजट में झुग्गी झोपड़ियों व यमुना सफाई के लिए कितना धन मिला

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में बजट पेश किया है। 25 वर्षों से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली के लिए एक लाख करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने बताया कि हमें दिल्ली जिस हालत में मिली, वहां कोई इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था। हमारा लक्ष्य दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है। अब दिल्ली की चर्चा केवल यहां के ट्रैफिक को लेकर नहीं होगी।

Delhi CM rekha gupta budget 2025

पिछली सरकार ने सरकारी प्रोजेक्ट्स से ज्यादा खर्च राष्ट्रीय विज्ञापनों पर किया है। वित्त वर्ष 25-26 के तहत नई दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार सीसीटीवी लगाए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि स्लम क्लस्टर्स को विकसित करने के लिए दिल्ली सरकार ने 696 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। दिल्ली सरकार के वित्त वर्ष 25-26 के बजट के तहत यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए वित्त वर्ष 25-26 के लिए एक हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

इस दौरान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि सच में बहुत फर्क है। आप (आम आदमी पार्टी) में और हम (बीजेपी) में, सच में बहुत फर्क है। आप केवल वादे करते थे, हम वादे निभाते हैं। आप पीएम को, एलजी को, दूसरे राज्यों की सरकारों को गा*ली देते थे। हम मिलकर काम करने के आदि हैं। आपने अपने लिए शीश महल बनवाया, हम गरीबों के घर बनवाएंगे। आपने अपने लिए लाखों रुपए के पॉट बनवाए, हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !