Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद पर हुए ह*मले पर क्या कहा

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हम*ला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और गिर*फ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया। घटना के कुछ घंटों बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर इस ह*मले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ ह*मला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।

Delhi CM Rekhta Gupta Incident News Update 21 Aug 25

उन्होंने कहा कि इस घटना से वह सदमे में थीं, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभचिंतकों से अपील की कि वे उनसे मिलने के लिए परेशान न हों। उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे ह*मले उनके संकल्प को नहीं तोड़ सकते और अब वह पहले से अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच काम करेंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !