दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला सकते हैं? इसे लेकर कई दिन से बहस जारी है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गत बुधवार को साफ किया कि जेल से सरकार नहीं चल सकती है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि सरकार जेल से नहीं चलेगी।” दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का यह बयान आप के नेताओं के उन बयानों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया