Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर की हवा बहुत खराब, एक्यूआई 362

नई दिल्ली: दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर बहुत खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के आरके पुरम (362), पटपड़गंज (361) और इंडिया गेट (353) जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर ज्यादा दर्ज हुआ, जबकि आनंद विहार में एक्यूआई 428 तक पहुंच गया, जिसे सीपीसीबी ने गंभीर श्रेणी में रखा है।

Delhi-NCR air quality reaches very poor, AQI 362

सीपीसीबी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे तक राजधानी का औसत एक्यूआई 351 था, जो 24 घंटे में और बढ़ गया है। एम्स (342) और अक्षरधाम मंदिर (350) के आसपास हवा की गुणवत्ता भी बहुत खराब श्रेणी में रही। हरियाणा के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता खराब और बहुत खराब श्रेणियों में दर्ज की गई, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब में हवा की स्थिति खराब रही। सीपीसीबी के अनुसार, सुबह 10 बजे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

इसके अलावा, जींद और रोहतक में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही, जहां क्रमशः वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 और 302 दर्ज किया गया। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि पटाखों का धुआं और हवाओं के अभाव के कारण वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की गति में सुधार और हल्की बारिश से अगले कुछ दिनों में स्थिति में हल्का सुधार हो सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !