नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला, जिसकी वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रही। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की वजह से गाड़ियों की गति एकदम धीमी रही। गुरुवार को जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकांश स्थानों पर स्मॉग या मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।
कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शाम या रात में भी स्मॉग या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
