आरोपी तांत्रिक गणेशानंद उर्फ गणपत गिरफ्तार
एक तांत्रिक ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही गोपीचंद की मेरठ (उत्तरप्रदेश) में गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं आरोपी ने मामला दबाने के लिए सिपाही की लाश को गंगा में बहा दिया। अब कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से छानबीन करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारकर लिया है।

आरोपी गणेशानंद उर्फ गणपत बोला-सिपाही ने पत्नी को तंत्र-मंत्र से मरवाने के लिए उसे साढ़े 4 लाख रुपए दिए थे। वो तंत्र-मंत्र से किसी को नहीं मार सकता था। इसलिए रुपए हड़पने को सिपाही को ही मार डाला। गोपीचंद गत 26 मार्च से लापता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया