नई दिल्ली: संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मा*र्च कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है, जिसके बाद सभी सांसद ध*रने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विपक्षी सांसदों को परिवहन भवन के पास पुलिस बैरिकेडिंग के जरिए रोका गया है।
इस वि*रोध मार्च में प्रियंका गांधी, डिंपल यादव, महुआ माजी, अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हैं। विपक्षी सांसद बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का वि*रोध करने के लिए सड़कों पर उ*तरे हैं। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्तों से मुलाकात के लिए समय मांगा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
