नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मु*ठभेड़ में बिहार के चार युवकों के मा*रे जाने की खबर है। पुलिस के अनुसार ये सभी अपरा*धी ह*त्या और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फ*रार थे। मु*ठभेड़ मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात रोहिणी सेक्टर-34 इलाके में हुई।
समाचार एजेंसी पीटीआई और एएनआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन अप*राधियों ने पहले फा*यरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी गो*लीबारी की। मा*रे गए लोगों की पहचान रंजन पाठक, विमलेश महतो, मनीष पाठक और अमन ठाकुर के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के निवासी थे। बिहार पुलिस ने बताया कि इन पर ह*त्या, अप*हरण और रंग*दारी वसू*ली के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे और इनके सिर पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था।
घटनास्थल से भारी मात्रा में हथि*यार, का*रतूस और एक कार बरामद की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मु*ठभेड़ में उसके दो जवान घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता संजय त्यागी ने बताया कि क्रा*इम ब्रांच को कुछ वांछित अपराधियों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली थी। त्यागी ने कहा कि जब टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने फा*यरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो*ली चलाई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, चार कु*ख्यात अपरा*धी मा*रे गए हैं। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और सभी तथ्य एवं सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
