नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी दूतावास ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए वि*स्फोट के बाद सुरक्षा चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में वि*स्फोट हुआ, जिसमें स्थानीय मीडिया ने कई लोगों के हताहत होने की सूचना दी।
हालांकि, अभी वि*स्फोट का कारण पता नहीं है, भारत सरकार ने कई राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा है। अमेरिकी दूतावास ने उपाय के तौर पर दिल्ली में लाल किला और चांदनी चौक के आसपास के इलाकों में ना जाने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा, अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखने, अपने आस-पास के माहौल के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
