नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव (डूसू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के आर्यन मान अध्यक्ष चुने गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार आर्यन मान ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की प्रत्याशी जोसलीन नंदिता चौधरी को हराया है। जीत के बाद आर्यन मान ने कहा कि मुझे अध्यक्ष पद पर चुनने के लिए मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों का धन्यवाद करना चाहता हूं।
साथ ही, मैं यह भी बताना चाहता हूँ कि इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल की है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस साल एबीवीपी के चुने हुए लोग पूरी लगन से काम करेंगे।कुल चार पदों में से एक पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की है।
उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला यादव ने एबीवीपी के गोविंद तंवर को हराया है। एबीवीपी के कुणाल चौधरी सचिव और इसी छात्र संगठन की दीपिक झा संयुक्त सचिव चुनी गई हैं। पिछले सत्र में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के रौनक खत्री ने एबीवीपी उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी।
अंतिम परिणाम
- अध्यक्ष: आर्यन मान (एबीवीपी)
- उपाध्यक्ष: राहुल झांसला यादव (एनएसयूआई )
- सचिव: कुणाल चौधरी (एबीवीपी)
- संयुक्त सचिव: दीपिका झा (एबीवीपी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
