नई दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। आज गुरुवार दोपहर आनंद विहार इलाके का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 427 रहा। राजधानी दिल्ली के अन्य इलाकों का एक्यूआई अलग-अलग है। जिसमें बुराड़ी – 427, चांदनी चौक – 452, आईटीओ – 435, नरेला – 428, ओखला फेज-2 – 412, आर के पुरम – 436, सोनिया विहार – 422, वजीरपुर – 446 है। ये आंकड़े सीपीसीबी की वेबसाइट से लिए गए हैं, जो कि गुरुवार दोपहर एक बजे के हैं।
हवा की क्वालिटी बिगड़ने की वजह से दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) 3 लागू कर दिया है। एक्यूआई 201-300 को खराब श्रेणी माना जाता है और इस दौर में जीआरएपी का स्टेज-1 लागू किया जाता है। एक्यूआई 301 से 400 की स्थिति में स्टेज-2, एक्यूआई 401 से ऊपर होने की स्थिति में स्टेज-3 और एक्यूआई 450 पार होने पर स्टेज-4 लागू किया जाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
