नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हवा की क्वालिटी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 से अधिक दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार 16 नवंबर की सुबह आठ बजे आनंद विहार इलाके का एक्यूआई 412 रहा।
इसके अलावा अशोक विहार का एक्यूआई 421, बुराड़ी- 404, चांदनी चौक- 418, आईटीओ- 417, नरेला- 420, रोहिणी- 422, सोनिया विहार- 414 और वज़ीरपुर का एक्यूआई 434 रहा। दिल्ली में बीते कई दिनों से हवा की क्वालिटी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। एक्यूआई के 401 से 500 के बीच रहने पर उसे गंभीर श्रेणी का माना जाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
