Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अतिवृष्टि के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग

भारतीय किसान संघ जिला शाखा ने अतिवृष्टि के कारण हुई खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवा मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Demand compensation damaged crops indian farmer
किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामावतार मीना ने बताया कि जिले की खण्डार, चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर तहसील में अतिवृष्टि के कारण उड़द, मूंग व बाजरा की फसल चौपट हो गई है। लगातार बरसात होने से फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। पूर्व में भी फसल खराबे की गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। सूखे व अतिवृष्टि से फसल खराब होने से किसान की आर्थिक हालत खस्ता हो गई है। किसान लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है। इसलिए हम सरकार से मांग करतें हैं कि किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ किया जाए व साथ ही एक साल के विद्युत बिल भी माफ किए जाएं। राज्य सरकार द्वारा गिरदावरी के अादेश मिल जाने के बावजूद जिले में गिरदावरी की शुरुअात नहीं हुई है। इससे किसान आक्रोशित हैं।
(फोटो साभार : महेंद्र कुमार जांगिड़)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !