Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राजस्थान में श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करवाने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला जैन समुदाय का प्रतिनिधिमंडल

 

दशाहुमड़ दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया एवं प्रमुख उद्योगपति अशोक पाटनी के नेतृत्व में जैन समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रदेश में श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा l इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल और मानद मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि प्राग्वैदिककाल से श्रमण संस्कृति विद्यमान है l

 

जैन धर्म के संरक्षण एवं जैन संतो की चर्या के पालन के लिए प्रदेश में श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन आवश्यक होकर महत्तवपूर्ण है l जैन तीर्थ क्षेत्र, अतिशय क्षेत्र, जैन मन्दिर, उपाश्रय, धर्मशालाएं, भोजनशाला, औषधालय, चिकत्सालय की सुरक्षा के साथ जैन संतों साध्वियों के विहार के दौरान सुरक्षा, मूलत: प्राकृत अपभ्रंश एवं पाली भाषाओं में हस्तलिखित जैन साहित्य सहित प्राचीन ग्रंथों की सुरक्षा मौजूदा परिस्थितियों में बेहद जरूरी हैl

 

Demand for formation of Shraman Sanskriti Board in Rajasthan

 

वरिष्ठ अधिवक्ता खिल्लीमल जैन व श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के अध्यक्ष रमेश तिजारिया ने बताया कि श्रमण संस्कृति केन्द्र में वर्तमान समय में सैकड़ों छात्र -छात्राएं अध्ययनरत है जिन्हे संस्कृत, अपभ्रंश भाषा, जैन दर्शन के साथ जैन धर्म की शिक्षा दी जा रही है और जैन विद्या संस्थान एवं अपभ्रंश साहित्य अकादमी में हजारों पांडुलिपियों एवं पुस्तकों का संग्रह है l

 

इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् के संरक्षक अशोक बांठिया और अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि प्रदेशभर में कई श्रमणों ने समाजिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के सम्मुख और गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने विधानसभा में इस सन्दर्भ में मांग उठाई व राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष जस्टिस नरेन्द्र कुमार जैन व कई कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, विधायक तथा अल्पसंख्यक वर्ग के जैन और अन्य समुदाय के कई संगठनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन करने की मांग की है l इस अवसर पर विनोद कुमार कोटखावदा, प्रदीप जैन, सुभाष चन्द जैन, मनीष वैद, पदम चन्द बिलाला, हिम्मत चन्द डोसी, प्रकाश चन्द लोढ़ा, राकेश गोधा, सुभाष गोलेछा आदि कई समाज श्रेष्ठि उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !