Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नियमित ड्यूटी लगवाने तथा महानिदेशक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग

रणथम्भौर कैजुअल अनाउंसर व काॅम्पीअर्स एसोसिएशन जिला शाखा ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आकाशवाणी में नियमित ड्यूटी लगवाने तथा महानिदेशक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे।

Demand for regular duty action against DG Ranthambore Sawai Madhopur

इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आकाशवाणी सवाई माधोपुर में उद्घोषक एवं काॅम्पीअर्स के पद पर हम लगातार काम करते आ रहे हैं। महानिदेशक ने 21 फरवरी 17 व 18 अप्रैल 17 के विभागीय आदेशों से उन्हें निकालने का असफल प्रयास किया गया है। उक्त आदेशों के विरुद्ध न्यायालय ने यथास्थिति के आदेश जारी कर रखे हैं जो वर्तमान में लंबित है। इसके बावजूद महा अप्रैल में सहायक केंद्र निदेशक आकाशवाणी सवाई माधोपुर द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए उद्घोषकों एवं काॅम्पीटर्स को यह कहते हुए ड्यूटी पर लगाने से मना कर दिया की महानिदेशक एआईआर द्वारा कॉन्ट्रैक्ट समनुदेशिती फॉर्म पर हस्ताक्षर करने पर ही ड्यूटी लगाने की शर्त रखी। जिसके चलते उद्घोषक काॅम्पीअर्स बेरोजगार हो गए हैं। अनाउंसर वर्कर एसोसिएशन जिला शाखा ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आकाशवाणी में नियमित ड्यूटी लगवाने तथा महानिदेशक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !