Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्पेशल मिशन इंद्रधनुष में होगा बच्चों का टीकाकरण

ग्राम स्तरीय अभियान के तहत 23 व 24 अप्रैल को सवाई माधोपुर में स्पेशल मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 0 से 2 साल तक के बच्चों व गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा।

Vaccination of children special mission rainbow
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महेश महेश्वरी ने बताया कि स्पेशल मिशन इंद्रधनुष की माॅनिटरिंग प्रधानमंत्री स्तर से की जा रही है, जिसके अंतर्गत दिसंबर 2019 तक 90 प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किया जाना है। जिसके लिए जिले के पांच ब्लाॅक के 26 गांवों में सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही माॅनिटरिंग व सुपरविजन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अभियान का शुभारंभ 23 अप्रैल को जन प्रतिनिधि के द्वारा अभियान का शुभारंभ करवाया जाएगा। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र का सहयोग भी लिया जाएगा।
आरसीएचओ डाॅ. महेश्वरी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा ने हेड काउंट वेलिडेशन के लिए खंडार क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही बताया कि अभियान के तहत खंडार ब्लाॅक के जुवाड, हलैना, रवांजना डूंगर, सवाईगंज, पाली, सेंवती खुर्द, मेईं खुई, रावडा, जालपा खेडी, बरनावदा, क्यारदा कला, बीरपुर, कोराय, सवाई माधोपुर में आलनपुर, बोरन, भेनेरा, बौंली में रघुवंटी, बामनवास में वजीरपुर, नानवास, जाकोलास, गंगापुर सिटी में मीना बडौदा, रामपुर, खेडला, मोहचा का पुरा सहित कई गांवों में सघनता के साथ कार्य किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !