Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में छाया घना कोहरा

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे के कारण यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से कुछ फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि फिलहाल सभी फ्लाइट अपने तय समय से उड़ रही हैं।

 

 

Dense fog in many states of the country including Delhi

 

 

लेकिन यात्री अपनी यात्रा के संबंध में एयरलाइन से जानकारी लेते रहें। एएनआई के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

 

 

इससे आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले एक्स पर एक पोस्ट में भी मौसम को लेकर जानकारी दी थी। इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !