Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उत्तराखंड में हिमालयी ग्लेशियर टूटने से तबाही, हरिद्वार तक बढ़ा खतरा, 150 से ज्यादा लोग लापता

गोपेश्वररू उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में आज रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बाढ़ से अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन ऋषिगंगा पर बनी एक बिजली परियोजना को इससे भारी नुकसान पहुंचा है। ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पर काम कर रहे कई मजदूरों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

Destruction due to Himalayan glacier breaking in Uttarakhand more than 150 people missing

 

अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की धौली गंगा नदी में भयंकर बाढ़ आने के बाद से ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना में कार्यरत लगभग 150 कर्मचारी लापता हैं। बाढ़ से चमोली जिले के निचले इलाकों में खतरा बढ़ता हुए देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल एवं जिला प्रशासन को सतर्क कर किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे गंगा नदी के आस-पास के किनारे पर न जाएं।

 

Destruction due to Himalayan glacier breaking in Uttarakhand more than 150 people missing 1

 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रख रहे है पूरी स्थिति पर नजर:-

हिमखंड टूटने की घटना पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और चमोली की जिला अधिकारी से पूरी जानकारी प्राप्त की है। मुख्यमंत्री लगातार पूरी घटना की पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही साथ सभी संबंधित जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से निकलने वाली ऋषिगंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में टूटे हिमखंड से आई बाढ़ के कारण धौलगंगा घाटी एवं अलकनन्दा घाटी में नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे श्रृषिगंगा और धौली गंगा के संगम पर स्थित रैणी गांव के समीप स्थित एक निजी कम्पनी की श्रृषिगंगा बिजली परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, धौली गंगा के किनारे बाढ़ के वेग के कारण जबरदस्त भूकटाव भी हो रहा है।

 

Destruction due to Himalayan glacier breaking in Uttarakhand more than 150 people missing 2

नदी के किनारे पर रह रहे लोगों के लिए किया अलर्ट जारी:-

चमोली के जिला प्रशासन की तरफ से अलकनन्दा नदी के किनारे रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। समाचार लिखे जाने तक श्रृषिगंगा में आई बाढ़ के पानी के वेग को देखते हुए रैणी और तपोवन कस्बों में लोग दहशत में आ गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रातः अचानक जोर की आवाज के साथ धौली गंगा का जलस्तर बढ़ता हुए दिखाई दिया। पानी तूफान के आकार में आगे बढ़ रहा था और वह अपने रास्ते में आने वाली सभी चीजों को अपने साथ बहाकर ले गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !