Saturday , 7 March 2026
Breaking News

देवेंद्र फडणवीस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार शाम साढ़े पाँच बजे शपथ लेंगे। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने के बाद देवेंद्र फडणवीस शिवसेना के मुखिया एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

Devendra Fadnavis claims to form government of Maharashtra

फडणवीस ने नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम महाराष्ट्र में अच्छी सरकार देंगे। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि कल शाम साढ़े पाँच बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ये शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण में तीनों नेता यानी फडणवीस, शिंदे और अजित पवार मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में हम तीनों ने एक साथ फैसले लिए हैं। आज भी ये पद हमारे लिए केवल टेक्निकल पद है।

दरअसल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) वाले गठबंधन ‘महायुति’ को बहुमत मिला था। बीजेपी को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 20, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली थी। ये तीनों दल गठबंधन ‘महाविकास अघाड़ी’ का हिस्सा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !