Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजभवन और गहलोत सरकार के बीच मतभेदों की शुरूआत

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच राजभवन और गहलोत सरकार के बीच मतभेदों की शुरूआत होती नजर आ रही है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने अभी तक विशेष सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी है। सरकार ने कल शाम को राजभवन फाइल भेजी थी। इसके आधे घंटे बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी।

Differences between RajBhavan and Gehlot government begin

 

सोमवार से चली थी विधानसभा सत्र बुलाने की खबर:-

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को राज्यपाल की सिद्धांतत: या मौन सहमति के संकेत मिले थे और इसके बाद सोमवार से विधानसभा सत्र बुलाने की खबर चली थी, लेकिन 20 घंटे बीत जाने के बाद भी राजभवन से अभी तक फाइल नहीं लौटी है। राज्यपाल ने अभी तक सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में राज्यपाल की मंजूरी में हो रहे विलंब से गहलोत सरकार नाराज हो रही है।

ये होगी दिसंबर – 1993 के स्व. भैरों सिंह शेखावत घटनाक्रम की पुनरावृत्तिल:-

इसी बीच होटल फेयरमाउंट में विधायक दल की बैठक होने की भी चर्चा है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री की अगुवाई में फेयरमाउंट होटल से रवाना होकर विधायक राजभवन पहुंचेंगे। ऐसे में ये दिसंबर-1993 के स्व. भैरों सिंह शेखावत घटनाक्रम की पुनरावृत्ति होगी। उस समय भी सभी विधायक शेखावत की अगुवाई में राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल बलीराम भगत को शेखावत को सरकार बनाने का निमंत्रण देना पड़ा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !