Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपोत्सव, कल मनेगी भाई दूज

जिले भर में पांच दिवसीय महापर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कोरोना काल के बाद इस वर्ष दीपोत्सव पर बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय पर नगर परिषद प्रशासन की ओर से चौराहों एवं मुख्य सड़कों पर रोड़ लाइटों पर भव्य रोशनी की गई। वहीं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा गया। इस वर्ष जिले के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को दुकानों को जिला मुख्यालय पर स्थित होटलों एवं आम जन ने अपने घरों पर भी भव्य रोशनी की। सारा शहर रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। गत 22 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू हुआ महापर्व के दौरान धनतेरस पर लोगों ने बर्तन, कपड़े, आभूषण, एवं वाहनों की खरीददारी की। 23 अक्टूबर को रूपचौदस एवं नरक चतुर्थी का त्योहार मनाया गया।

 

Dipotsav was celebrated with joy throughout the sawai madhopur

 

24 अक्टूबर को दीपावली को मुख्य त्योहार घरों एवं सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर माता लक्ष्मीजी एवं भगवान गणेशजी के पूजन के साथ मनाया गया। इस वर्ष देर रात्रि में तेज आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबन्ध रहा लेकिन उसके पूर्व भी लोगों ने खासकर बच्चों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। इस वर्ष 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होने की वजह से सभी धार्मिक कार्य वर्जित रहे। इसके चलते 26 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धनजी का पूजन किया गया। इस मन्दिरों पर अन्नकूट के प्रसाद का भोग लगाकर आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। 27 अक्टूबर गुरूवार को बहिन भाई के त्योहार के रूप में भाईदूज त्योहार मनाया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय त्योहार का 6 दिनों में समापन होगा।

 

Shabri Mithaas Sawai Madhopur

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !