कांग्रेस के सह जिला प्रभारी देशराज मीणा ने इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिला सवाई माधोपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिला कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर नगर परिषद सभापति विमल महावर व ब्लाॅक महासचिव पार्षद संजय गौतम ने मीणा का साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मीणा ने जिले में संगठन की गतिविधियों का फीड बैक लिया। उन्होंने तीनों किसान विरोधी केन्द्रीय कृषि कानूनों की जानकारी देते हुए केन्द्र सरकार की हठधर्मी की निन्दा की।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किसान विरोधी कृषि कानूनों की जानकारी जनता को देने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसान आन्दोलन एवं किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। 15 जनवरी को जयपुर में कांग्रेस द्वारा किये जाने वाले राजभवन घेराव कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, पीसीस सदस्य गोविन्द गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, रमेश पंसारी, विजय पणिकर, ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, देवकरण मीना, महिला जिलाध्यक्ष वन्दना मीना, मंजू शर्मा, अनिल वर्धमान सहित जिले के अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया