Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गंदे पानी के भराव से आमजन परेशान

खंडार उपखंड क्षेत्र के बालेर ग्राम में लंबे समय से मुख्य मार्ग खराब है जो अब बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे पानी का भराव एवं कीचड़ गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गड्ढे पानी का भराव कीचड़ के कारण पैदल एवं वाहन से आवागमन में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मुख्य मार्ग से गुजरते समय दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कई बार बच्चे एवं बुजुर्ग कीचड़ एवं गड्ढों में गिर जाते हैं और चोटों के शिकार होते रहते हैं। कीचड़ एवं अधिक गंदगी यों के कारण आसपास के स्थानीय ग्रामीण मौसमी बीमारियों के शिकार भी रहते हैं। 12 जनवरी को भी एक पिकअप मुख्य चौराहे पर ही पलटी खा गई। स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के पश्चात भी आज तक भी मुख्य मार्गों के हालात जैसे के तैसे बने हुए हैं। स्थानीय प्रशासन सब कुछ देख कर भी मूकदर्शक बना हुआ है। या फिर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है।

people facing problem due to dirt water

क्षेत्रीय समाजसेवी ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि खंडार उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अक्सर देखा जा रहा है कि जन समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। अक्सर पीड़ित सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाते रहते हैं। अपनी पीड़ा उनको लेकर इधर-उधर भटकते हुए देखे जाते हैं। इसीलिए पूरे क्षेत्र में कई जनसमस्याओं को लेकर निस्तारण नहीं होने से मायूसी का जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसीलिए पीड़ित ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार से सफाई अभियान एवं मुख्य मार्गों की मरम्मत करवाने के लिए गुहार लगाई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !