Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने बौंली में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने ग्राम पंचायत बौंली के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। ऐसे में वे जागरूक रहें तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों।
जिला कलेक्टर ने आयुष अस्पताल के गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर होने पर ग्रामीणों की परेशानी सुनी और मौके पर मौजूद आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा को तुरंत प्रभाव से पुरानी तहसील के भवन में अस्पताल संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवर्तन निरीक्षण एवं राशन डीलरों को हर पात्र व्यक्ति को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में लम्बित 252 प्रकरणों को 15 दिन में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पेंशन के लम्बित 196 प्रकरणों को 7 दिवस में निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 

District collector public hearing bonli sawai madhopur
जिला कलेक्टर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों से संवाद कर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कार्य प्राप्त करने, नरेगा जॉब कार्ड बनाने में परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जॉब कार्ड एवं एनएफएसए में पात्र लोगों के आवेदन लेकर मौके पर सत्यापित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने “जल शक्ति अभियान” की जानकारी देते हुए इससे लोगों को जुडकर इसे जनआन्दोलन बनाने का आग्रह किया। जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी बौंली बद्रीलाल राठौड़, तहसीलदार बौंली महेन्द्र मीना, सरपंच बौंली राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

गुटखा न खाने की दी सलाह:- जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को गुटखा-तम्बाकू व शराब से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गुटखा, तम्बाकू खाने से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पडता है। उन्होंने लोगों से व्यसन मुक्त रहने का संदेश दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !