Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जिला स्तरीय विभागों की समन्वय बैठक हुई आयोजित

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर महिला अधिकारिता, सीकोईडिकोन एवं यूएनएफपीए के तत्वावधान में जिला स्तरीय विभागों की समन्वय बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता, विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता शर्मा, एडीएम महेन्द्र लोढा एवं महिला अधिकारिता की सहायक निदेशक राशि लोढा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

District level departments coordinated meeting sawai madhopur
समन्वय बैठक एवं कार्यशाला में कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेटी बचाओए-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संचालित गतिविधियों में सक्रियता से भाग लें तथा योजनाओं की क्रियांविति में भागीदारी निभाएं। उन्होंने स्कूलों में गर्ल फ्रेन्डली इन्वायरमेंट निर्माण करने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने स्कूलों में शिकायत बॉक्स लगाए जाने, पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न कानून एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यूएनएफपीए की त्रिशा पारीक ने जिला स्तरीय विभागों से अपेक्षाएं एवं उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर सिकोर्डडिकोन के कार्यकारी निदेशक मनीष सिंह ने जिला स्तरीय योजना पर चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मिथलेश शर्मा ने बालिका प्रोत्साहन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। कार्यशाला में कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि बालक एवं बालिका में भेद नहीं हो, इसके लिए जागरूकता के साथ सोच बदलने की आवश्यकता है। कार्यशाला में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्कूलों में सेनेटरी पेड (नेपकिन) डिस्पेंसर मशीन लगाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए अपने स्तर पर आकलन शुरू करें तो गुणात्मक सुधार आएंगे। उन्होंने जागरूकता एवं जन सहभागिता बढाने पर जोर दिया। कार्यशाला में बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किये जाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। कार्यशाला में एडीएम महेन्द्र लोढा, एसडीएम रघुनाथ, एडी महिला अधिकारिता राशि लोढा, सीडीपीओ प्रियंका शर्मा, बलराम सोनी, सिकोईडिकोन के श्यामसुन्दर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !