Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने मानसरोवर बांध का लिया जायजा 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शनिवार को मानसरोवर बांध का जायजा लिया तथा बांध की क्षतिग्रस्त हुई वेस्टवेयर के फर्श की मरम्मत के कार्य का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शनिवार दोपहर बांध पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वेस्टवेयर के कार्य पर लगे श्रमिकों तथा जेसीबी व मशीन के माध्यम से की जा रही मरम्मत के कार्य की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के जयपुर वृत्त अधीक्षण अभियंता अंबुज त्यागी एवं अधिशासी अभियंता सुरेश भोपरिया ने बताया कि मौके पर पांच सौ से अधिक श्रमिक एवं तीन जेसीबी मशीन कार्य कर रही है।

District Collector Rajendra Kishan took stock of Mansarovar Dam in sawai madhopur

वेस्टवेयर की क्षतिग्रस्त लगभग 30 मीटर दीवार के फर्श में मिट्टी के कट्टे एवं गिट्टी भरने के साथ मरम्मत कार्य युद्धस्तर से किया जा रहा है। कलेक्टर को उन्होंने जानकारी दी कि बांध की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। कलेक्टर ने कार्य को लगातार करवाते हुए पूरा करने तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !