Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं वन विभाग के अधिकारियों ने बेटियों से संवाद कर बढ़ाया हौंसला

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान को गति देने तथा जिले की बेटियों का हौंसला बढ़ाने, बेटियों के सपनों को पंख लगाकर बुलंदियों तक पहुंचाने तथा सफलता के प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया नवाचार‘‘ हमारी लाड़ो’’ जिले में गति पकड़ रहा है। महिला अधिकारिता एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नवाचार ‘‘हमारी लाड़ो’’ को जिला कलेक्टर द्वारा लगातार बढ़ावा दिया जरा रहा है। वहीं जिला स्तरीय अधिकारी भी बढ़-चढ़कर नवाचार को आगे बढ़ाने, बेटियों का हौंसला बढ़ाने, बेटियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर करने तथा उनकी झिझक दूर करने में जुटे हुए हैं। नवाचार के तहत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर की बेटियों ने कलेक्ट्रेट सभागार एवं कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर राजेन्द्र किशन से संवाद किया तथा खुलकर अपनी बात साझा की। इसी प्रकार राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कुस्तला की बेटियों ने रणथंभौर टाइगर फोरेस्ट के सीसीएफ कार्यालय में सीसीएफ टीसी वर्मा, उप वन संरक्षक महेन्द्र शर्मा, एसीएफ संजीव शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारियों ने और बाद में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने पहुंचकर संवाद किया।

घर-घर लाइब्रेरी को दे बढ़ावाः-

कलेक्टर से संवाद के दौरान बेटियों द्वारा पुस्तकों के अभाव की जानकारी दिए जाने पर कलेक्टर ने विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए कि पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों को बेटियों को घर- घर उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। जिससे बच्चे कोरोना काल में अपनी पाठ्य पुस्तक के साथ महापुरूषों के जीवन एवं महान लेखकों के बारे में जान सके तथा ज्ञान को बढ़ा सके।

संघर्षाे से डरें नहीं, पार पाने की करें कोशिशः-

कलेक्टर से संवाद कर खिलचीपुर की बेटी पिंकी बैरवा ने कहा कि बनना तो डॉक्टर चाहती हूं, लेकिन आर्थिक परिस्थितियां एवं पारिवारिक स्थिति कमजोर है। इस पर कलेक्टर ने बेटी का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हमे संघर्षाे से डरना नहीं है। बल्कि मजबूत इरादों के साथ अपने लक्ष्य के लिए जुटना है। इसी प्रकार बेटी वंदना वर्मा ने आईएएस बनने का सपना बताया तो कलेक्टर ने उसे कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कोमल खंगार द्वारा गायन में रूचि बनाते पर उसका गाना सुना तथा पीठ थपथपाई। बेटी रिंकी मीना द्वारा मेडिकल फील्ड में जाने के लिए क्या करना चाहिए के सवाल पर मौके पर मौजूद मेडिकल स्टूडेंट प्रिया गुप्ता ने मेडिकल की तैयारी करने से लेकर मेडिकल फील्ड में जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर से बेटियों ने अनौपचारिक सवाल भी किए। तनुषा बैरवा ने खेतों में पानी भर जाने से फसलों में हुए नुकसान के बारे में बताया तो ज्योति बैरवा ने स्कूल में खेल मैदान की समस्या बताई। कलेक्टर ने छात्र स्कूल के खेल मैदान की बगीची को बेटियों के लिए खुलवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बेटियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि संस्कारवान बने, अपने लक्ष्य को ऊंचा रखते हुए कड़ी मेहनत करें, माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरकर अच्छा इंसान बनकर देश तथा समाज का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। बेटी पिंकी बैरवा ने कहीं घुमाने की मांग की तो कलेक्टर ने तुरंत राजीव गांधी म्यूजियम घुमाने की व्यवस्था कर बेटियों को म्यूजियम के बारे में जानकारी के निर्देश दिए। इसके बाद बेटियों को कलेक्टर ने कलक्टर कक्ष का भ्रमण करवाया तथा कलेक्टर के कार्य एवं जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। बेटियां कलेक्टर से मिलकर काफी खुश एवं प्रसन्न नजर आई। इस मौके पर एसडीएम रघुनाथ, रविन्द्र चर्वदा, महेश मथुरिया और सुरेश गुप्ता भी मौजूद थे। खिलचीपुर की बेटियों ने म्यूजियम की भ्रमण कर जैव विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Collector and Forest Department officials boosted their spirits by communicating with daughters

बेटियों ने बताई समस्याएं, कलेक्टर ने करवाया समाधानः-

हमारी लाड़ो अभियान के तहत कुस्तला की बेटियां का दल वन विभाग के कार्यालय में रहा। यहां वन अधिकारियों ने वन विभाग से संबंधित जानकारी दी। वन एवं वन्य जीवों के बारे में विस्तार से समझाया। यहां कलेक्टर ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया। बेटियों ने स्कूल में कमरे कम होने, स्कूल की चारदीवारी नहीं होने की समस्या से अवगत कराया तो कलेक्टर ने तुरंत चारदीवारी मनरेगा से करवाने एवं कक्षाकक्ष समसा से बनवाने का वादा किया। वहीं स्कूल मार्ग पर पानी भरने की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव बनवाकर कार्य करवाने की बात कही। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ, बाघ परियोजना और टाइगर फोरेस्ट सहित वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों सहित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। बेटियों द्वारा वन एवं बाघ सरक्षण के संबंध में सवाल-जवाब भी किए। सीसीएफ टीसी वर्मा, सीएफ महेन्द्र शर्मा, एसीएफ संजीव शर्मा, एडीईओ मंजू जैन, घनश्याम बैरवा, मोहनलाल शर्मा एवं महेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कुस्तला की बेटियों ने ‘‘हमारी लाड़ो’’ नवाचार के तहत कलेक्टर के साथ संवाद को अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी बताया। इसी प्रकार मलारना चौड़, मलारना डूंगर सहित अन्य स्थानों पर भी हमारी लाड़ो के तहत बेटियों को विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण करवाकर कार्यप्रणाली की प्रेक्टिकल जानकारी दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !